UAE में टैंकर पर ड्रोन हमला,कानपुर के नितिन बचकर निकले:बेटे की सलामती के लिए परिवार परेशान, भारत लाने के लिए सांसद से लगाई गुहार

Oct 12, 2026 - 19:11
0
UAE में टैंकर पर ड्रोन हमला,कानपुर के नितिन बचकर निकले:बेटे की सलामती के लिए परिवार परेशान, भारत लाने के लिए सांसद से लगाई गुहार
शारजाह (यूएई) के पास तेल टैंकर पर हुए ड्रोन हमले के बीच कानपुर के चीफ इंजीनियर नितिन शुक्ला ने 21 साथियों के साथ लाइफबोट से निकलकर अपनी जान बचाई। पनामा के झंडे वाले टैंकर ‘एमटी जेम नंबर-2’ पर शुक्रवार को हमला हुआ था। नितिन पिछले करीब 20 साल से मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। घटना के बाद परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर परेशान है। परिजनों ने सांसद रमेश अवस्थी से भारतीय दूतावास के माध्यम से नितिन को सुरक्षित स्वदेश लाने में मदद मांगी है। 4 महीने से होर्मुज क्षेत्र के पास फंसा था जहाज नितिन के पिता राजेश कुमार शुक्ला नगर निगम में राजस्व निरीक्षक पद से रिटायर हैं। उन्होंने बताया कि उनका बड़ा बेटा नितिन पिछले करीब 20 सालों से मर्चेंट नेवी में काम कर रहा है। उसका जहाज पिछले 4 महीने से होर्मुज क्षेत्र के पास फंसा हुआ था। कई दिनों से तेल से लदा जहाज शारजाह के पास खड़ा था। शुक्रवार को जहाज पर ड्रोन से हमला हुआ। तेल टैंकर पर ड्रोन से हुआ हमला राजेश शुक्ला ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे कंपनी की ओर से नितिन की पत्नी अंकिता को फोन पर हमले की जानकारी दी गई। इसके बाद परिवार को नितिन के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही थी। घटना के दो दिन बाद रविवार को पत्नी से बातचीत में घटना से जुड़ी जानकारी सामने आई। परिजनों ने सांसद रमेश अवस्थी से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी और सांसद से भारतीय दूतावास के माध्यम से हस्तक्षेप कराने और नितिन को सुरक्षित भारत वापस लाने की मांग की है। परिवार को अब उनकी सुरक्षित वापसी का इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User