राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह मनाया:क्विज प्रतियोगिता में प्रज्ञा सिंह प्रथम, नूसरत द्वितीय और प्रियंका विश्वकर्मा तृतीय रहीं

Oct 08, 2026 - 11:54
0
राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह मनाया:क्विज प्रतियोगिता में प्रज्ञा सिंह प्रथम, नूसरत द्वितीय और प्रियंका विश्वकर्मा तृतीय रहीं
प्रतापगढ़ जनपद में राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह के तहत साकेत बालिका इंटर कॉलेज/महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता, वन्यजीव परिचर्चा और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभागीय निदेशक आशुतोष गुप्ता, रेंज अधिकारी जगरनाथ प्रसाद, समाजसेवी रोशनलाल उमर वैश्य, संस्थापक अरविंद श्रीवास्तव और प्रधानाचार्या नीलिमा श्रीवास्तव मौजूद रहीं। वन दरोगा सत्यम विश्वकर्मा ने क्विज की शुरुआत की। इसके बाद आशुतोष गुप्ता ने पीपीटी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के स्थानीय वन्यजीवों की जानकारी दी और विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए। क्विज में प्रथम प्रज्ञा सिंह, द्वितीय नूसरत और तृतीय प्रियंका विश्वकर्मा रहीं। अतिथियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनंत प्रकाश शुक्ला ने किया। वन दरोगा राहुल कुमार, वन रक्षक अजीत कुमार, डॉ. एके शर्मा और विनय सिंह ने सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User