रायबरेली के ऊंचाहार में DCM से टकराया ई-रिक्शा:हादसे में एक की मौत, 6 घायल; 2 गंभीर हालत में बेहतर उपचार के लिए रेफर
रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर अरखा प्लाई फैक्ट्री के पास शुक्रवार रात में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े डीसीएम से एक ई-रिक्शा टकरा गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया। देखिए हादसे की तस्वीरें- हादसे में 6 लोग घायल, 2 रेफर जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा में कई लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान अरखा प्लाई फैक्ट्री के पास सड़क किनारे खड़े डीसीएम से ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा में सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चिकित्सकों ने एक को किया मृत घोषित घटना में पूरे चौहान निवासी धनराज, उनकी पत्नी विद्यावती, महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवसरे निवासी राजू, उनकी पत्नी शर्मिला, धुरिय उदयपुर निवासी संजय सिंह तथा विद्यावती और बिताना घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों ने घटना की जानकारी जुटाई। इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)