बलिया में आधी रात में गौ तस्कर का हाफ एनकाउंटर:तमंचा और कारतूस बरामद, सड़क पर घूम रहे गोवंश को काटने के लिए बिहार भेजता था

Oct 17, 2026 - 08:19
0
बलिया में आधी रात में गौ तस्कर का हाफ एनकाउंटर:तमंचा और कारतूस बरामद, सड़क पर घूम रहे गोवंश को काटने के लिए बिहार भेजता था
बलिया के गड़वार में शनिवार देर रात पुलिस और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी सुगनी नट (32) के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए सीएचसी रतसड़ भेजा। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि 17 अक्टूबर की रात करीब 12:55 बजे गड़वार पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सुगनी नट शाहपुर नट बस्ती के पास नहर किनारे पुलिया पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी ने खुद को घिरा हुआ पाया और फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। बिहार ले जाकर गौवंशीय पशुओं का वध कराने का आरोप पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ सड़क पर घूम रहे गौवंश को वाहनों में लादकर वध के लिए बिहार ले जाने में शामिल था। मामले में पुलिस आरोपी के अन्य साथियों और नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User