रायबरेली में 1200 ग्राम अवैध गांजा जब्त:ऊंचाहार पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया
रायबरेली पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में ऊंचाहार पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के जमुनिहाहार बाईपास पर चेकिंग के दौरान हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवगोपाल पुत्र जवाहरलाल निवासी दुर्गानगर, थाना ऊंचाहार, जनपद रायबरेली के रूप में हुई है। उसके पास से 1200 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी शिवगोपाल के खिलाफ ऊंचाहार थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार जायसवाल, सिपाही लालप्रकाश दुबे, मोहित सिरोही और अक्षय सिंह समुन्द्रे शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)