रायबरेली में DCM ने बाइक सवार को रौंदा:मौके पर मौत, चालक मौके से फरार; 12 घंटे बाद हुई पहचान
रायबरेली के बछरावां में लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर हसनगंज के समीप शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक अपना डीसीएम वाहन सड़क पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत हसनगंज के पास हुआ। बछरावां कस्बा निवासी उदय मिश्रा (उम्र लगभग 50 वर्ष) रात के समय अपनी मोटरसाइकिल से लखनऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उदय मिश्रा बाइक समेत डीसीएम के नीचे आ गए और कुचल जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम को पुलिस ने जब्त कर लिया है। घटना के वक्त मृतक के पास कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण तत्काल उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयासों से हादसे के लगभग 12 घंटे बाद, शनिवार सुबह 10 बजे परिजनों ने मृतक की पहचान उदय मिश्रा के रूप में की। थाना अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बताया कि दुर्घटना में शामिल डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)