रायबरेली में लेखपालों का धरना, राजस्व काम ठप:आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र और दाखिल-खारिज के काम रुके; बोले- मांगें नहीं मानीं तो हड़ताल करेंगे

Oct 03, 2026 - 14:04
0
रायबरेली में लेखपालों का धरना, राजस्व काम ठप:आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र और दाखिल-खारिज के काम रुके; बोले- मांगें नहीं मानीं तो हड़ताल करेंगे
रायबरेली सदर तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष प्रदीप पटेल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के चलते राजस्व संबंधी काम प्रभावित रहे। तहसील पहुंचे लोगों को आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी कामों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। लेखपालों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों को लेकर लगातार आश्वासन दे रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस आदेश जारी नहीं हुआ है। उनकी प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति दूर करना, डिजिटल काम के लिए लैपटॉप और स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के साथ इंटरनेट भत्ता देना, समय पर पदोन्नति और पुरानी पेंशन बहाल करना शामिल है। पैमाइश और दाखिल-खारिज का काम भी प्रभावित धरने के कारण आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, भूमि की पैमाइश तथा दाखिल-खारिज जैसे राजस्व कार्य प्रभावित हुए। दूर-दराज से तहसील पहुंचे लोगों को काम न होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तहसील अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि यदि सरकार ने लेखपालों की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो प्रांतीय संगठन के निर्देश पर धरना अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदला जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User