रायबरेली में मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति:नसीराबाद में मिली आर्थिक सहायता राशि, 7 चयनित विद्यार्थियों के खिले चेहरे

Sep 25, 2026 - 15:04
0
रायबरेली में मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति:नसीराबाद में मिली आर्थिक सहायता राशि, 7 चयनित विद्यार्थियों के खिले चेहरे
रायबरेली के नसीराबाद में स्वर्गीय डॉ. सिमिन अख्तर नक़वी की स्मृति में सर्व शिक्षा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एंड ई-लाइब्रेरी में मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति शुरू की गई। दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. नसरीन नक़वी के आर्थिक सहयोग से इस वर्ष 12 मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है। 24 सितंबर को सात विद्यार्थियों को एक-एक हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। सभी विद्यार्थी ADCA पूरा कर CCC की पढ़ाई कर रहे हैं। संस्थान की निदेशक सफ़िया नक़वी ने बताया कि पांच विद्यार्थियों का चयन बाकी है। उन्हें 21 अक्टूबर को विशेष पुरस्कार के साथ छात्रवृत्ति दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User