आजमगढ़ में चाय पीते समय युवक को मारी गोली:पुरानी रंजिश को लेकर हुई घटना, तलाश में जुटी पुलिस
आजमगढ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप युवक ने चाय पी रहे व्यक्ति को गोलीमार कर फरार हो गया। घटना मे युवक के हाथ को छीलते हुए गोली निकल गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी को तलाश मे जुटी है। इस घटना का कारण पुरानी रंजिश है।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी प्रमोद यादव उर्फ गुड्डू 36 का पडोस के ही समीर यादव उर्फ ऋषि का गुरुवार की रात में गांव में ही किसी बात को लेकर बहस हुई थी। लोगो ने समझा बुझाकर दोनो को घर भेज दिया। शुक्रवार दोपहर प्रमोद यादव किसी के घर से लौट कर पेट्रोल पंप के सामने स्थित चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे तभी आरोपी समीर यादव 20 भी पहुंच गया। जब तक प्रमोद कुछ समझ पाते आरोपी ने पीछे से तमंचे से फायर कर दिया। गोली चलते ही आस पास अफरा तफरी मच गई। फरार हुआ आरोपी
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली हाथ के कंधे के चमडे को छीलते हुए निकल गई। घायलावस्था मे प्रमोद का स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुच गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित समीर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने मामले मे कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। अभी तक आरोपी नहीं मिला। जिसकी तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)