रायबरेली में महिला अस्पताल के गेट पर प्रसव:जांच में स्टाफ की लापरवाही, पूरा ड्यूटी स्टाफ हटा

Oct 06, 2026 - 10:01
0
रायबरेली में महिला अस्पताल के गेट पर प्रसव:जांच में स्टाफ की लापरवाही, पूरा ड्यूटी स्टाफ हटा
रायबरेली के जिला महिला अस्पताल के गेट पर दो दिन पूर्व हुए प्रसव और उसके वायरल वीडियो मामले को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गंभीरता से लेते हुए रविवार को जांच के आदेश दिए थे। डीएम के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने सोमवार 10 बजे डॉ. मनोज शुक्ला ने मामले की विस्तृत जांच पूरी कर ली है। जांच में अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी (फोर्थ क्लास) कर्मचारी, स्टाफ नर्स और अन्य ड्यूटीरत कर्मचारियों की घोर लापरवाही सामने आई है, जिसके बाद संबंधित स्टाफ पर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया सोमवार देर शाम शुरू कर दी गई है। ​ प्रभारी सीएमओ ने जांच रिपोर्ट की जानकारी देते हुए बताया कि प्रसव पीड़िता महिला (सलोन निवासी) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेबर पेन के दौरान महिला दो बार नीचे चली गई थी, जिसे वहां मौजूद डॉक्टर व महिला कर्मचारियों ने समझा-बुझाकर वापस बेड पर पहुंचाया। लेकिन तीसरी बार ड्यूटी स्टाफ की लापरवाही के कारण महिला बिना किसी रोक-टोक के सीढ़ियों से उतरकर अस्पताल गेट के पास पहुंच गई, जहां उसका प्रसव हो गया। घटना के तुरंत बाद जच्चा-बच्चा को वार्ड में शिफ्ट कर उचित देखभाल उपलब्ध कराई गई। ​ सीएमओ ने स्थिति साफ की वायरल वीडियो में परिजनों द्वारा 10 से 15 रुपये मांगने के लगाए गए आरोपों पर सीएमओ ने स्थिति साफ की। उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ और बयान दर्ज करने के दौरान महिला ने लिखित रूप से स्वीकार किया कि उसने गुस्से में आकर पैसे मांगने की बात कह दी थी। अस्पताल में उससे कोई पैसे नहीं मांगे गए थे और प्रसव के बाद उसके व उसके बच्चे की देखभाल सही तरीके से की गई। जांच में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की लापरवाही साबित होने पर तत्काल प्रभाव से वहां तैनात समस्त लापरवाह स्टाफ को हटाकर अन्यत्र भेज दिया गया है तथा उनकी जगह नया स्टाफ तैनात किया गया है। मरीज को संभालने का पूरा प्रयास किया वहीं, महिला डॉक्टर की भूमिका पर अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टर ने मरीज को संभालने का पूरा प्रयास किया था और वह स्वयं दो बार महिला को वापस लेकर आई थीं, इसलिए उनकी ओर से कोई लापरवाही नहीं पाई गई।प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मचारियों पर आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User