रायबरेली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा गया:शादी का झांसा देकर ले गया था, दुसौती नहर के पास से गिरफ्तारी
रायबरेली के चन्दपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गुरूवार देर शाम 7 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। यह गिरफ्तारी गुरुवार को हुई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ एक मुहिम चलाई जा रही थी, जिसके तहत चन्दपुर पुलिस को यह कामयाबी मिली। मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को थाना क्षेत्र के दुसौती नहर के पास से पकड़ लिया। कार्रवाई में सीनियर सब इंस्पेक्टर शामिल गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमेश सरोज के रूप में हुई है। वह अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के शंकरगंज गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम स्व. सूरजलाल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में सीनियर सब इंस्पेक्टर मान सिंह और हेड कांस्टेबल सरोज कुमार त्रिवेदी शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)