पूर्व मंत्री की मीट फैक्ट्री में डकैती करने वाले अरेस्ट:देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

Sep 25, 2026 - 09:37
0
पूर्व मंत्री की मीट फैक्ट्री में डकैती करने वाले अरेस्ट:देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली
अल्लीपुर में बसपा सरकार में मंत्री रहे मीट कारोबारी हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री है। जो बंद पड़ी है। इस मीट फैक्ट्री में पिछले दिनों डकैती की वारदात को अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया था। अलफहीम मीट फैक्ट्री के बाद तान्या फैक्ट्री में भी यही वारदात हुई थी। डकैती करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ में अरेस्ट किया है। देर रात पुलिस की इनसे मुठभेड़ हुई है। इसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। तीनों पर लोहिया नगर थाने में मुकदमा लिखा गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने इन आरोपियों को किया है अरेस्ट रियाजुद्दीन उर्फ रियाजू पर मेरठ, मुजफ्फरनगर और अमरोहा के थानों में 5 मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह शहजाद उर्फ भूरा पर मेरठ, मुजफ्फरनगर में 4 मुकदमे हैं। दानिश उर्फ चाचा पर गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर के थानों में 7 मुकदमे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी दानिश उर्फ चाचा कुल 26 साल का है जो गाजियाबाद मसूरी का रहने वाला है। शहजाद उर्फ भूरा भी मसूरी गाजियाबाद का है इसकी उम्र कुल 30 साल है। रियाजुद्दीन उर्फ रियाजू गाजियाबाद निवासी है जो 32 साल का है। पूछताछ में तीनों ने ये बताया सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को खत्ते के पास हापुड़-मेरठ रोड से गिरफ्तार किया। इसके बाद पूछताछ के दौरान कि इन्होंने घटना में इस्तेमाल किए असलहे हाजीपुर- अल्लीपुर, निर्माणाधीन लिंक रोड काली नदी के पास बन रहे हाईवे के आसपास झाड़ियों में छिपाये हैं। पुलिस उन्हें साथ लेकर असलहा बरामद करने गई तो उन्होंने मौका पाकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में दानिश उर्फ चाचा के बायें पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। लोहिया नगर थाने में तीनों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User