रायबरेली में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित:एनटीपीसी ऊंचाहार में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच हुई, दवाइयां वितरित कर समस्याएं सुनीं

Oct 09, 2026 - 19:56
0
रायबरेली में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित:एनटीपीसी ऊंचाहार में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच हुई, दवाइयां वितरित कर समस्याएं सुनीं
रायबरेली में एनटीपीसी ऊंचाहार की ओर से 9 अक्टूबर 2026 को नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत आसपास के गांवों के ग्रामीणों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भपौरा, करसेनी, समर का पुरवा, बसावन और किसनी का पुरवा सहित अन्य गांवों के लोग पहुंचे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंतोष कुमार और उनकी मेडिकल टीम ने बुजुर्ग महिलाओं, पुरुषों और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। चिकित्सा शिविर के साथ एनटीपीसी की सीएसआर टीम ने ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया। टीम ने उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं को समझना और समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करना था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User