रायबरेली में सर्राफा व्यापारी को पीटकर जेवर लूटे:दुकान बंद कर घर लौटते समय वारदात, स्विफ्ट कार से पहुंचे 4 बदमाश

Sep 26, 2026 - 20:56
0
रायबरेली में सर्राफा व्यापारी को पीटकर जेवर लूटे:दुकान बंद कर घर लौटते समय वारदात, स्विफ्ट कार से पहुंचे 4 बदमाश
रायबरेली के बछरावां में शनिवार शाम बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी को पीटकर उससे करीब एक किलो चांदी और 15 ग्राम सोना लूट लिया। घायल व्यापारी को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। ओम नगर निवासी ऋषि सोनी (अशोक कुमार सोनी के बेटे) शिवगढ़ थाना क्षेत्र के असहन जगतपुर में अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। बांदा-बहराइच मार्ग पर जिलेदार गेस्ट हाउस के पास स्विफ्ट डिजायर कार में सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक रोकी। बदमाशों ने लाठी-डंडों से ऋषि के साथ मारपीट की और उनके पास से सोना-चांदी छीन लिया। विरोध करने पर उन्हें और पीटा गया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद आरोपित कार से भाग गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। थाना अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और बदमाशों की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User