गैस एजेंसी संचालिका को मुफ्त सिलेंडर न देने पर धमकी:बागपत में युवक पर 5 साल से परेशान करने का आरोप, सीएम से लगाई गुहार
बागपत में एक गैस एजेंसी संचालिका सुशीला देवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने किरठल गांव के एक युवक पर पिछले करीब पांच साल से परेशान करने का आरोप लगाया है। संचालिका के मुताबिक, युवक उनसे मुफ्त में गैस सिलेंडर मांगता है। मांग पूरी न होने पर वह झूठी शिकायतें करने और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है। सुशीला देवी ने बताया कि युवक आए दिन आसपास के लोगों से शिकायतें तैयार कराकर अधिकारियों को भेजता है। पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई खास कार्रवाई नहीं हुई। इससे उन्हें मानसिक परेशानी हो रही है और उनकी सामाजिक छवि पर भी असर पड़ रहा है। संचालिका ने कहा कि उनकी एजेंसी का अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण होता है, जिसमें सभी मानक पूरे पाए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)