रायबरेली में युवक ने फंदा लगाकर जान दी, VIDEO:पंखे से लटका मिला शव, एनटीपीसी प्लांट में काम करता था

Oct 07, 2026 - 19:43
0
रायबरेली में युवक ने फंदा लगाकर जान दी, VIDEO:पंखे से लटका मिला शव, एनटीपीसी प्लांट में काम करता था
रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर को एनटीपीसी प्लांट के एक दैनिक श्रमिक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटना मख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर का है। नायलॉन की रस्सी से लगाया फंदा गंगेहरा गुलालगंज निवासी धर्मेश तिवारी (25) एनटीपीसी प्लांट में दैनिक श्रमिक था। बुधवार को उसने घर की छत में लगे पंखे के हुक में नायलॉन की रस्सी बांधी और फंदा लगाकर जान दे दी। सामने आए एक घंटे से अधिक के वीडियो में धर्मेश को स्टूल पर चढ़कर रस्सी बांधते और फंदा लगाते देखा जा रहा है। परिजनों के अनुसार धर्मेश के काफी देर तक दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद घर में उसका शव फंदे पर लटका मिला। धर्मेश चार भाइयों आशीष, आलोक, अखिलेश और जितेंद्र में तीसरे नंबर पर था। करीब छह महीने पहले उसकी मां की भी नहर में डूबने से मौत हो गई थी। हालांकि, धर्मेश ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुमित श्योरेन ने बताया- वीडियो के आधार पर प्रथम दृष्टया आत्महत्या की पुष्टि हो रही है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User