रबी फसलों के बीज पर किसानों को 50% �सब्सिडी:गेहूं-चना समेत कई बीजों पर मिलेगी छूट, राई का मिनीकिट मुफ्त, ऐसे करें आवेदन

Oct 06, 2026 - 09:27
0
रबी फसलों के बीज पर किसानों को 50% �सब्सिडी:गेहूं-चना समेत कई बीजों पर मिलेगी छूट, राई का मिनीकिट मुफ्त, ऐसे करें आवेदन
कानपुर देहात में रबी सत्र 2026-27 की तैयारियों के बीच किसानों के लिए अच्छी खबर है। कृषि विभाग ने अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। किसान अपनी जरूरत के अनुसार घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग https://www.agriculture.up.gov.in इस लिंक से कर सकते हैं, जबकि कृषि विभाग के कार्यालय और राजकीय कृषि बीज भंडार पर पहुंचकर भी बुकिंग कराने की सुविधा दी गई है। जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडे के मुताबिक रबी सत्र में किसानों को सामान्य बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा राई के निशुल्क बीज मिनीकिट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। अनुदान की सुविधा गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर और राई के सामान्य बीज पर लागू होगी। किसान कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी जरूरत के बीज की बुकिंग स्वयं कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग में किसी तरह की परेशानी होने पर किसान अपने नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय या राजकीय कृषि बीज भंडार पहुंच सकते हैं। कार्यालय समय में वहां भी बुकिंग कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कृषि विभाग की इस पहल का उद्देश्य किसानों को रबी फसल की बुवाई से पहले गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना और उनकी लागत को कम करना है। सामान्य बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान मिलने से किसानों को बाजार की तुलना में कम लागत में बीज मिल सकेगा, जबकि राई के लिए निशुल्क मिनीकिट भी दिए जाएंगे। कृषि विभाग ने किसानों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है। किसान समय रहते अपनी जरूरत के मुताबिक बीज की बुकिंग करा सकते हैं, ताकि रबी फसलों की बुवाई के समय बीज को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो। विभाग की ओर से किसानों को सलाह दी गई है कि बुकिंग की प्रक्रिया के लिए आधिकारिक माध्यम का ही इस्तेमाल करें और योजना से जुड़ी जानकारी के लिए नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय या बीज भंडार से संपर्क करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User