रेलवे में आउटसोर्सिंग के खिलाफ प्रदर्शन:शाहजहांपुर में नरमू ने किया विरोध, बोले- यह देश की जीवनरेखा है

Oct 06, 2026 - 16:34
0
रेलवे में आउटसोर्सिंग के खिलाफ प्रदर्शन:शाहजहांपुर में नरमू ने किया विरोध, बोले- यह देश की जीवनरेखा है
शाहजहांपुर में एनआरएमयू शाखा ने जोरदार विरोध किया। ये प्रदर्शन ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन (AIRF) के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के निर्देश पर भारतीय रेल में आउटसोर्सिंग के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन हुआ। पदाधिकारियों ने कहा कि आउटसोर्सिंग और निजीकरण से यात्रियों की सुरक्षा, रेल की सुरक्षा और युवाओं के रोजगार पर असर पड़ेगा। शाहजहांपुर में सहायक मंडलमंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि भारतीय रेल सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि देश की जीवनरेखा है। यह लाखों परिवारों की उम्मीदों का आधार है। उन्होंने बताया कि आउटसोर्सिंग और निजीकरण से यात्रियों की सुरक्षा, रेल की सुरक्षा और युवाओं के रोजगार पर असर पड़ेगा। पदाधिकारियों ने सरकार से रेलवे में खाली पदों पर युवाओं को स्थायी रोजगार देने की मांग की। AIRF के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के नेतृत्व में 8 अक्टूबर को नई दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में एक बड़ा सम्मेलन होगा। इसमें लाखों रेलकर्मी शामिल होंगे। शाखा सचिव शिव कुमार सक्सेना, सहायक सचिव यतेंद्र त्रिवेदी और जितेंद्र कुमार ने युवाओं से अपनी आवाज उठाने को कहा। उन्होंने इसे युवाओं के भविष्य और स्थायी रोजगार के अवसरों की लड़ाई बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User