अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा:हरदोई के ललौली तिराहे के पास हादसा, 45 वर्षीय की मौत, परिवार में 6 बच्चे
बिलग्राम। ललौली तिराहे के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल घर जा रहे 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ग्राम तरौली निवासी जीशान अली ने बताया कि उनके भाई रहीस पुत्र हुरमत अली मंगलवार को ललौली तिराहे से पैदल अपने घर तरौली जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रहीस गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रहीस को उपचार के लिए सीएचसी बिलग्राम भेजा। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के बाद मौके से फरार हुए अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार मृतक रहीस के परिवार में पत्नी और छह बच्चे हैं। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। परिजनों ने पुलिस से हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक का पता लगाकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)