रेणुसागर कॉलोनी में युवक का शव फंदे से लटका मिला:मौत की वजह साफ नहीं, पत्नी मायके गई थी; पुलिस जांच में जुटी

Oct 10, 2026 - 09:56
0
रेणुसागर कॉलोनी में युवक का शव फंदे से लटका मिला:मौत की वजह साफ नहीं, पत्नी मायके गई थी; पुलिस जांच में जुटी
सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र की रेणुसागर चौकी अंतर्गत हिंडालको रेणुसागर कॉलोनी में शुक्रवार रात एक युवक का शव उसके आवास में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान समीर खान (27) पुत्र स्वर्गीय सलीम खान के रूप में हुई है। वह हिंडालको रेणुसागर कॉलोनी के एल टाइप आवास संख्या 40/1 में रहता था। बताया गया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे उसका शव आवास में फंदे से लटका मिला। घटना के समय समीर घर में अकेला था, जबकि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। 2024 में हिंडालको के इलेक्ट्रिकल विभाग में मिली थी नौकरी समीर खान को वर्ष 2024 में हिंडालको के इलेक्ट्रिकल विभाग में नौकरी मिली थी। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है। शव मिलने के बाद कॉलोनी में भी लोगों की भीड़ जुट गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह अनपरा थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे ने बताया कि मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। समीर ने किस वजह से फांसी लगाई, इसका वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल युवक की मौत की वजह सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User