प्रयागराज के खिवली कला में अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में गिरा:एक की मौत, चालक गंभीर घायल; जिला अस्पताल रेफर

Oct 10, 2026 - 09:56
0
प्रयागराज के खिवली कला में अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में गिरा:एक की मौत, चालक गंभीर घायल; जिला अस्पताल रेफर
प्रयागराज में कोरांव थाना क्षेत्र के खिवली कला गांव में शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे एक ईंट लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे मंगला प्रसाद निषाद (45) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर चालक प्रभाकर गंभीर रूप से घायल हो गया। देखिए 3 तस्वीरें- चालक जिला अस्पताल रेफर हादसे के बाद 108 एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी कोरांव लाया गया। डॉक्टरों ने मंगला प्रसाद निषाद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रभाकर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक मंगला प्रसाद के शव का पंचनामा कर देर रात करीब 12 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगला प्रसाद अपने पिता के इकलौते बेटे थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। पत्नी रीता देवी और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User