रेप के 4 महीने बाद बच्ची की मौत:परिजनों का आरोप- 6 दिन से बिगड़ रही थी हालत; पुलिस ने धाराएं बढ़ाने की बात कही

Oct 17, 2026 - 20:45
0
रेप के 4 महीने बाद बच्ची की मौत:परिजनों का आरोप- 6 दिन से बिगड़ रही थी हालत; पुलिस ने धाराएं बढ़ाने की बात कही
अंबेडकरनगर में बेवाना क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना के करीब चार महीने बाद छह वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। 16 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक, पिछले छह दिनों से उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। मामले का आरोपी गोलू उर्फ वीरू पहले से जेल में बंद है। टॉफी-चॉकलेट का लालच देकर घर में ले गया था परिजनों के अनुसार, 27 जून 2026 को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पट्टीदार का बेटा गोलू उर्फ वीरू उसे टॉफी-चॉकलेट दिलाने का लालच देकर एक ऐसे घर में ले गया, जहां उस समय कोई मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे। बच्ची रक्तस्राव से पीड़ित थी और आरोपी भी मौके पर मौजूद था। परिजनों के मुताबिक, बच्ची ने अपने साथ गलत काम किए जाने की बात बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसी दिन आरोपी को पकड़ लिया था। इलाज के बाद भी दर्द से परेशान थी बच्ची घटना के बाद बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब छह दिन इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई। हालांकि, परिजनों का कहना है कि बच्ची लगातार दर्द से परेशान थी। पिछले छह दिनों में उसकी हालत और बिगड़ गई। शरीर में सूजन आने लगी और त्वचा पर कालापन बढ़ने लगा। वह खाना-पीना भी नहीं खा पा रही थी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत परिजन बच्ची को दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर किया गया। वहां भर्ती कराने के कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, करीब 24 वर्षीय आरोपी पंजाब के लुधियाना में फल बेचने का काम करता था और होली के समय गांव आया था। वह रिश्ते में बच्ची के चचेरे भाई का बेटा है। सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि बच्ची की मौत की जानकारी मिली है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User