सुल्तानपुर में बच्चों को लेने पहुंची मां की पिटाई, VIDEO:4 लोगों पर केस दर्ज, पति की हत्या के मामले में जेल जा चुकी है महिला

Oct 17, 2026 - 20:45
0
सुल्तानपुर में बच्चों को लेने पहुंची मां की पिटाई, VIDEO:4 लोगों पर केस दर्ज, पति की हत्या के मामले में जेल जा चुकी है महिला
सुल्तानपुर में बच्चों को साथ ले जाने पहुंची एक महिला की पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो एक दिन पुराना है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र के कयामुद्दीनपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 16 अक्टूबर को पूजा कयामुद्दीनपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंची। उसने कक्षा पांच में पढ़ने वाली बेटी सुंदरी और कक्षा एक में पढ़ने वाले बेटे समर को साथ ले जाने की बात कही। शिक्षक ने बच्चों से महिला के बारे में पूछा तो उन्होंने उसे अपनी मां बताया। पहले से परिवार के मामले की जानकारी रखने वाले शिक्षक ने फोन कर बच्चों के घरवालों को सूचना दे दी। इसके बाद पूजा की बड़ी बेटी प्रिया स्कूल पहुंची और दोनों बच्चों को लेकर घर चली गई। कुछ देर बाद पूजा भी वहां पहुंच गई और बच्चों को साथ ले जाने की जिद करने लगी। इसी दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि पूजा के तीनों बच्चों, उसके जेठ कैलाश, गणेश, गणेश के बेटे दुर्जन और हरिओम ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पूजा वापस लौट गई। पति की हत्या के मामले में जेल गई थी पूजा बताया गया कि सितंबर 2025 में पूजा ने अपने प्रेमी जयप्रकाश के साथ मिलकर पति महेश की गला रेतकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के भाई गणेश की तहरीर पर पूजा और बड़ागांव निवासी जयप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जून 2026 में जमानत पर बाहर आने के बाद पूजा चांदा कोतवाली क्षेत्र के परसरामपुर स्थित अपने मायके में रहने लगी थी। 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पूजा ने चांदा कोतवाली में नामजद तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। क्षेत्र में यह चर्चा भी है कि बच्चों के खातों में लोगों ने मदद के लिए पैसे भेजे थे और इसी वजह से पूजा उन्हें अपने साथ ले जाने पहुंची थी। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User