रेस्टोरेंट में हुक्का न पिलाने पर दरोगा-कांस्टेबल का बवाल:कर्मचारी को बीच सड़क पीटा, कपड़े फाड़े, युवतियों पर छींटाकशी की
डीसीपी सेंट्रल कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक रेस्तरां टर्नऑन में पार्टी मनाने पहुंचे नशे में धुत एसीपी के हमराही और दरोगा ने हुक्का न मिलने पर जमकर बवाल किया। आरोप है कि कर्मचारियों से गाली–गलौज के बाद मारपीट की गई, उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए और युवतियों पर छींटाकशी की गई। सड़क पर रात तीन बजे तक हंगामा होता रहा। देर रात ढाई बजे कार से रेस्टोरेंट पहुंचे थे आरोपी पुलिसकर्मी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब ढाई बजे चार युवक कार से स्वरूप नगर स्थित रेस्तरां पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से हुक्का मांगा। रेस्तरां में हुक्का उपलब्ध कराने से मना करने पर चारों भड़क गए और कर्मचारियों को गालियां देने लगे। कर्मचारियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। मोबाइल लेने पहुंची युवतियों से की छींटाकशी नशे में धुत युवकों ने रेस्तरां में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि मारपीट के दौरान कर्मचारियों के कपड़े तक फाड़ दिए गए। कुछ देर पहले अपना मोबाइल लेने पहुंची युवतियों पर भी आरोपियों ने छींटाकशी की। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। हंगामा करने वालों में एक दरोगा सेंट्रल जोन के थाने में तैनात है, जबकि दूसरा युवक एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत का हमराही बताया जा रहा है, जो साढ़ थानाक्षेत्र का है। उनके साथ दो अन्य युवक भी थे। दरोगा व कांस्टेबल सादी वर्दी में थे। आरोप है कि नशे में धुत होकर उन्होंने रेस्तरां कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट की। मामले में डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है, मामले की जांच एसीपी स्वरूप नगर ज्योति श्री को सौंपी गई है। दोषी पाए जाने पर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खुद फोन कर पुलिस बुलाने लगा हमराही प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हंगामे के दौरान एसीपी का हमराही स्वरूप नगर चौकी प्रभारी और थाना पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाने लगा। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही चारों आरोपी वहां से निकल गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)