रेस्टोरेंट में हुक्का न पिलाने पर दरोगा-कांस्टेबल का बवाल:कर्मचारी को बीच सड़क पीटा, कपड़े फाड़े, युवतियों पर छींटाकशी की

Oct 12, 2026 - 12:18
0
रेस्टोरेंट में हुक्का न पिलाने पर दरोगा-कांस्टेबल का बवाल:कर्मचारी को बीच सड़क पीटा, कपड़े फाड़े, युवतियों पर छींटाकशी की
कानपुर में शनिवार देर रात हुक्का नहीं मिलने पर विवाद हो गया। नशे में धुत दरोगा और ACP के हमराही समेत 4 युवकों ने कर्मचारियों से गाली-गलौज और मारपीट की। कर्मचारियों के कपड़े फाड़ने और मोबाइल लेने पहुंची युवतियों पर छींटाकशी करने का भी आरोप है। डीसीपी सेंट्रल कार्यालय से कुछ दूरी पर हुए हंगामे के दौरान लोगों ने वीडियो बना लिया। घटना स्वरूप नगर स्थित एक रेस्तरां की है। हुक्का देने से मना किया तो करने लगे मारपीट प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब ढाई बजे चार युवक कार से स्वरूप नगर स्थित टर्नऑन रेस्तरां पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से हुक्का मांगा। रेस्तरां में हुक्का उपलब्ध कराने से मना करने पर युवक भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। कर्मचारियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारियों के कपड़े तक फाड़ दिए गए। हंगामा सड़क तक पहुंच गया और 3 करीब तीन बजे तक विवाद होता रहा। मोबाइल लेने पहुंची युवतियों पर छींटाकशी का आरोप प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ देर पहले रेस्तरां में अपना मोबाइल लेने पहुंची युवतियों पर भी आरोपियों ने छींटाकशी की। मारपीट और हंगामा देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि हंगामा करने वालों में एक दरोगा सेंट्रल जोन के थाने में तैनात है, जबकि दूसरा युवक एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत का हमराही है। वह साढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों सादी वर्दी में थे। उनके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हंगामे के दौरान एसीपी का हमराही खुद फोन करके स्वरूप नगर चौकी प्रभारी और थाना पुलिस को मौके पर बुलाने लगा। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही चारों युवक वहां से निकल गए। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच एसीपी स्वरूप नगर ज्योति श्री को सौंपी गई है। दोषी पाए जाने पर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User