बरेली में दो गुटों में मारपीट:युवक को सड़क पर गिराकर पीटा, कारणों का पता नहीं चल पाया, पुलिस जांच में जुटी
बरेली के पीलीभीत बाईपास रोड पर माय बार हेडक्वार्टर के सामने शनिवार रात दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक और युवतियां सड़क पर ही आपस में भिड़ गए। दो युवतियों ने एक-दूसरे के बाल पकड़े और खींचतान की। वहीं, चार-पांच युवकों ने एक युवक को सड़क पर गिराकर लात-घूसों से पीटा। युवक के गिरने के बाद भी उस पर लात-घूंसे मारे गए। जानकारी के अनुसार, दोनों गुट फॉरच्यूनर और स्कॉर्पियो गाड़ियों से मौके पर पहुंचे थे। किसी बात पर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बारादरी पुलिस ने वायरल वीडियो की पुष्टि की है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने में लगी है। विवाद की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)