रील्स खराब कर रहीं मेंटल हेल्थ:मुरादाबाद में कॉफी विद यूथ का आयोजन हुआ, युवाओं ने सोशल मीडिया से जुड़े सवाल पूछे

Oct 10, 2026 - 16:49
0
रील्स खराब कर रहीं मेंटल हेल्थ:मुरादाबाद में कॉफी विद यूथ का आयोजन हुआ, युवाओं ने सोशल मीडिया से जुड़े सवाल पूछे
मुरादाबाद में युवाओं ने सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल और वास्तविक रिश्तों पर खुलकर बात की। शिर्डी साईं पब्लिक स्कूल में सेव गर्ल ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल की पहल पर ‘कॉफी विद यूथ’ कार्यक्रम हुआ। इसमें युवाओं ने सोशल मीडिया के असर, करियर और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे उठाए। स्कूल की डायरेक्टर नलिनी अरोड़ा भी मौजूद रहीं। रील्स से एकाग्रता और दिनचर्या पर पड़ रहा असर कार्यक्रम का मुख्य विषय था- ‘हजारों इंस्टाग्राम फॉलोअर्स, लेकिन बात करने के लिए कितने लोग?’ चर्चा के दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि रील्स देखने की आदत से एकाग्रता घटती है। लाइक्स और कमेंट्स की चिंता के साथ दूसरों से तुलना भी मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालती है। इससे नींद और रोजमर्रा की दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। युवाओं ने माना कि सोशल मीडिया का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल पढ़ाई और निजी जीवन के बीच संतुलन बिगाड़ सकता है। उन्होंने वास्तविक रिश्तों को समय देने, शारीरिक गतिविधियां बढ़ाने और पढ़ाई के लिए नियमित समय निकालने पर जोर दिया। 3 तस्वीरें देखिए… दो पैनलों में हुआ संवाद कार्यक्रम में दो पैनलों के जरिए युवाओं से संवाद किया गया। पहले पैनल में नलिनी अरोड़ा, सोनल अग्रवाल और प्रिया अग्रवाल ने युवाओं की सोच और उनकी चुनौतियों पर चर्चा की। दूसरे पैनल में सौम्या अग्रवाल, पल्लवी पुगला, अंजू त्रिपाठी और सुगंधा पुगला ने सोशल मीडिया के प्रभावों पर अपने विचार रखे। प्रधानाचार्या शेफाली अग्रवाल और उर्विंदर कौर ने युवाओं की बात सुनने और उनकी सोच को समझने की जरूरत बताई। सलाह देने से पहले युवाओं को समझना जरूरी सेव गर्ल ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को ऐसा मंच देना है, जहां वे बिना झिझक अपनी बात रख सकें। कार्यक्रम के जरिए संदेश दिया गया कि युवाओं को केवल सलाह देना पर्याप्त नहीं है। उनकी सोच समझना और उन्हें संवाद में भागीदारी का अवसर देना भी जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User