हमीरपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:पत्नि के मायके से वापस न लोटने से था परेशान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हमीरपुर के मौदहा में पत्नी के मायके से वापस न लौटने से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शुक्रवार रात मीरा तालाब के पास उसके घर में हुई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान 31 साल के अनूप अनुरागी पुत्र सीताराम के रूप में हुई है। अनूप की शादी 6 मई 2026 को सिसोलर थाना क्षेत्र के भभई गांव में हुई थी। उसके पिता ने बताया कि अनूप की पत्नी संतोषी 25 जून को मायके गई थी और तब से वापस नहीं लौटी थी। इसी बात को लेकर अनूप परेशान रहता था। अनूप अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और हलवाई का काम करता था। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)