रिंकू सिंह का 5 साल का चहेता डॉगी ब्रूडो लापता:अलीगढ़ आवास से 12 अक्टूबर से लापता, CCTV में पार्क की तरफ जाता दिखा, बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद

Oct 15, 2026 - 15:38
0
रिंकू सिंह का 5 साल का चहेता डॉगी ब्रूडो लापता:अलीगढ़ आवास से 12 अक्टूबर से लापता, CCTV में पार्क की तरफ जाता दिखा, बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के परिवार का चहेता पालतू डॉगी ब्रूडो 12 अक्टूबर से लापता है। पांच साल का लैब्राडोर रोज की तरह सुबह टहलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार ने सोसाइटी, पार्क और आसपास के निर्माणाधीन मकानों में तलाश की। CCTV फुटेज में वह घर से निकलकर पार्क की तरफ जाता दिखा, लेकिन इसके आगे उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार को रिंकू की बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर ब्रूडो की तस्वीर साझा कर लोगों से उसे तलाशने में मदद मांगी। 15 दिन का था, तब घर लाए थे रिंकू और सोनू रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि ब्रूडो अब पांच साल का हो चुका है। जब वह महज 15 दिन का था, तब रिंकू और सोनू दोनों उसे घर लेकर आए थे। तभी से वह परिवार के साथ रह रहा है। रिंकू जब भी घर पर होते हैं, ब्रूडो ज्यादातर समय उन्हीं के साथ बिताता है। परिवार के लिए वह पालतू डॉगी नहीं, बल्कि घर के सदस्य जैसा है। उसके लापता होने से सभी परेशान हैं। रोज सुबह 10 बजे निकलता था, इस बार नहीं लौटा सोनू सिंह के मुताबिक, परिवार ओजोन सिटी परिसर की गोल्डन स्टेट हाउसिंग सोसाइटी में रहता है। ब्रूडो रोज सुबह करीब 10 बजे पास के पार्क में टहलने जाता था। 12 अक्टूबर को भी वह इसी तरह घर से निकला, लेकिन वापस नहीं आया। परिवार ने सोसाइटी के आसपास, पार्क और निर्माणाधीन मकानों में तलाश की। आसपास रहने वाले दो-तीन परिवारों से भी जानकारी की, लेकिन उसका पता नहीं चला। चार घंटे की CCTV फुटेज देखी, आगे की जानकारी नहीं सोनू सिंह ने बताया कि CCTV फुटेज में ब्रूडो घर से निकलकर पास के पार्क की ओर जाता दिखाई दिया। करीब चार घंटे की फुटेज देखने के बावजूद उसके आगे की गतिविधियों का पता नहीं चल सका। परिवार इस उम्मीद में है कि किसी ने उसे देखा हो या उसके बारे में कोई जानकारी मिल सके। जरूरत पड़ी तो पुलिस की मदद लेंगे सोनू सिंह के अनुसार, फिलहाल परिवार अपने स्तर पर ब्रूडो की तलाश कर रहा है। अभी पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलता है तो पुलिस की मदद लेने पर विचार किया जाएगा। परिवार इस आशंका से भी इनकार नहीं कर रहा कि कोई उसे अपने साथ ले गया हो। रिंकू सिंह को भी ब्रूडो के लापता होने की जानकारी दे दी गई है। नेहा सिंह ने लोगों से की अपील रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर ब्रूडो के लापता होने की जानकारी साझा कर लोगों से मदद मांगी है। परिवार की अपील है कि किसी को भी ब्रूडो दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करे, ताकि उसे सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User