काशी विद्यापीठ में कलाम जयंती पर श्रद्धांजलि सभा:पीडीए यूथ मीट अप अभियान आयोजित, छात्रसभा ने याद किए वैज्ञानिक योगदान

Oct 15, 2026 - 15:38
0
काशी विद्यापीठ में कलाम जयंती पर श्रद्धांजलि सभा:पीडीए यूथ मीट अप अभियान आयोजित, छात्रसभा ने याद किए वैज्ञानिक योगदान
वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में 15 अक्टूबर को पीडीए यूथ मीट अप अभियान के तहत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में उनके वैज्ञानिक योगदान, पोखरण परमाणु परीक्षण और युवाओं को प्रेरित करने वाले विचारों को याद किया गया। कार्यक्रम में अंकुर पांडेय ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने डॉ. कलाम का नाम राष्ट्रपति पद के लिए प्रस्तावित किया था। उन्होंने यह भी बताया कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय किया गया। कार्यक्रम का आयोजन और संचालन समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव राज सिंह यादव ने किया। उन्होंने कहा कि पीडीए युवा 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं। कार्यक्रम में आदर्श गौतम, अक्षय पाल, जुगल किशोर सहित सैकड़ों छात्र-युवा मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User