रिश्ता टूटने पर लड़की की बहन के घर पर हमला:लाठी-डंडों से गेट तोड़ने की कोशिश, CCTV में कैद हुई घटना
मुजफ्फरनगर में खालापार थाना क्षेत्र के सुजड़ू की खालसा पट्टी में रिश्ता टूटने के विवाद में युवकों पर एक महिला के घर के गेट पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप है। बुधवार सुबह 10:40 बजे हुई घटना में युवकों ने गेट तोड़ने की कोशिश की। महिला ने दरवाजा बंद कर खुद को बचाया। पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। रविवार शाम करीब 5 बजे वीडियो सामने आया। दरवाजा बंद करने पर गेट पर किए वार पीड़िता सादिया राणा पत्नी मुजाहिद के मुताबिक, उनका परिवार दिल्ली में रहता है। घटना वाले दिन उनकी मां एक परिचित की मौत पर मुजफ्फरनगर आई थीं, लेकिन बाद में लौट गईं। उनके पति भी काम पर चले गए थे। सादिया घर में अकेली थीं। इसी दौरान लाठी-डंडे लेकर पहुंचे युवकों ने घर के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। सादिया ने खतरा भांपकर घर का दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि इसके बाद एक युवक ने डंडे से गेट पर लगातार वार किए और उसे तोड़ने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। CCTV फुटेज में गेट पर डंडे से वार करने और लोगों के बीच-बचाव की कोशिश के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप सादिया ने खालापार थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि घटना के पांच दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कार्रवाई करने के बजाय उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। रिश्ता टूटने के विवाद से जुड़ा मामला पीड़िता के मुताबिक, उनकी बहन का रिश्ता टूटने के बाद उसके भाइयों का गुस्सा उनके घर पर निकाला गया। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से कार्रवाई या आरोपों की पुष्टि की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)