‘प्रोजेक्ट नई किरण’ से फिर एक हुए 9 परिवार:महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम, आपसी मतभेद दूर कर मिलाया
औरैया में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार शाम 4 बजे ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आपसी मतभेद और पारिवारिक कलह के कारण टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों को फिर से जोड़ना था। कार्यक्रम में नौ परिवारों के विवाद सुलझाए गए। समझाइश के बाद सभी दंपती दोबारा साथ रहने को राजी हो गए। महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ऐसे पति-पत्नी को बुलाया गया था, जो वैचारिक मतभेद और पारिवारिक विवाद के चलते अलग रह रहे थे। आपसी दूरियों के कारण उनके रिश्तों में तनाव बढ़ गया था।
बातचीत से दूर किए गिले-शिकवे महिला थाना प्रभारी और प्रोजेक्ट के सदस्यों ने सभी दंपतियों की समस्याएं सुनीं। दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद के कारणों को समझा गया। इसके बाद उन्हें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने और समझदारी से परिवार चलाने की सलाह दी गई। पुलिस और प्रोजेक्ट के सदस्यों की समझाइश के बाद नौ परिवारों के पति-पत्नी ने अपने गिले-शिकवे दूर किए और फिर से साथ रहने पर सहमति जताई। इसके बाद सभी परिवारों को खुशी-खुशी विदा किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)