रिटायर्ड कैप्टन के खाते से 98,888 रुपए निकाले:मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
देवरिया के सझवार गांव में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। सेना से रिटायर्ड कैप्टन विनोद कुमार के पंजाब नेशनल बैंक खाते से ऑनलाइन 98,888 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित के मुताबिक, 15 अक्टूबर को मोबाइल पर एक ऐप डाउनलोड करने का मैसेज आया था। ऐप डाउनलोड करने के बाद उनका मोबाइल हैक हो गया। खास बात यह रही कि रकम निकलने का मैसेज उन्हें तुरंत नहीं मिला। अगले दिन मोबाइल फॉर्मेट कराने के बाद निकासी की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने बैंक पहुंचकर खाता फ्रीज कराया और साइबर क्राइम हेल्पलाइन व पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। 15 अक्टूबर को आया था ऐप डाउनलोड करने का मैसेज विनोद कुमार नवंबर 2015 में सेना से रिटायर हुए थे। उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक की देवरिया शाखा में है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर को उन्हें एक ऐप डाउनलोड करने का मैसेज मिला था। ऐप डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया। मोबाइल फॉर्मेट कराने पर पता चली ठगी पीड़ित के अनुसार, खाते से रकम निकलने की सूचना उन्हें तत्काल नहीं मिली। 16 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े चार बजे मोबाइल फॉर्मेट कराने के बाद निकासी का मैसेज मिला। तब उन्हें खाते से पैसे निकाले जाने की जानकारी हुई। बैंक पहुंचकर खाता कराया फ्रीज खाते से रकम निकलने का पता चलते ही विनोद कुमार बैंक पहुंचे और अपना खाता फ्रीज करा दिया, ताकि आगे होने वाली निकासी रोकी जा सके। उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन और पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।रिटायर्ड कैप्टन ने खुखुंदू थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि ऐप डाउनलोड करने के बाद मोबाइल किस तरह हैक हुआ और खाते से रकम किन माध्यमों से निकाली गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)