सपा बहादुर अखिलेश अब बयान देते रहेंगे:प्रयागराज में डिप्टी CM केशव बोले- सपा की गुंडागर्दी-अराजकता की यूपी में वापसी नहीं
उप्र के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव के भाजपा का ‘पाप का घड़ा’ भरने संबंधी हालिया बयान पर पलटवार करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि सपा बहादुर अखिलेश बयान देते रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि विधान परिषद और 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी चारों खाने चित्त हो जाएगी। इसके बाद सपा की ओर से ईवीएम में गड़बड़ी और भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग जैसे आरोप लगाए जाएंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा 2027 ही नहीं, बल्कि 2047 तक सत्ता में रहेगी और विकसित भारत के साथ विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी और अराजकता अब दोबारा वापस नहीं आएगी। चुनाव में हार के बाद आरोप लगाएंगे डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता लगातार बयान देते रहेंगे, लेकिन चुनाव के नतीजे आने पर उनकी स्थिति साफ हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधान परिषद चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सफलता मिलेगी, जबकि सपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। चुनाव परिणाम आने के बाद समाजवादी पार्टी की ओर से ईवीएम खराब होने और भाजपा द्वारा शासन-प्रशासन का दुरुपयोग किए जाने जैसे आरोप लगाए जाएंगे। उन्होंने भाजपा की सत्ता में लंबे समय तक बने रहने का दावा करते हुए कहा कि पार्टी का लक्ष्य विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश का निर्माण करना है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता गुंडागर्दी और अराजकता के दौर में वापस नहीं लौटना चाहती। कोलकाता हादसे पर राजनीति करना घटिया आचरण कोलकाता में हुए हादसे को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी डिप्टी सीएम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पूरा देश प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि हादसे के समय सभी को प्रभावित लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए। यदि कोई इस तरह की दुर्घटना पर राजनीति कर रहा है तो यह घटिया आचरण है। उन्होंने विपक्ष पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया। अतीक अहमद के पोस्टर पर बोले- भाजपा को जरूरत नहीं लखनऊ में माफिया अतीक अहमद को रावण के रूप में दिखाने वाले पोस्टर को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों पर भी केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को अतीक अहमद जैसे माफिया का पोस्टर लगवाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उसकी मौत हो चुकी है। दोपहर 1:30 बजे के करीब पहुंचे डिप्टी सीएम दोपहर 1:30 बजे के करीब प्रयागराज सर्किट हाउस पहुंचे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह झूंसी के अंदावा स्थित हेरिटेज रिसोर्ट के लिए रवाना हो गए। यहां एमएलसी चुनाव को लेकर मतदाता सम्मेलन आयोजित है। इसके बाद वह दोपहर तीन बजे हेरिटेज रिसोर्ट से रवाना होंगे और 3:30 बजे करछना क्षेत्र के बेंदो स्थित प्रयाग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पहुंचेंगे। टोल प्लाजा करछना के पास स्थित संस्थान में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम रखा गया है। शाम पांच बजे से वह सर्किट हाउस में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान और यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की मौजूदगी में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। अधिकारियों के साथ बैठक के बाद स्थानीय योजनानुसार अन्य कार्यक्रम होंगे। शाम 7:45 बजे राजकीय विमान से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)