रजिस्ट्री के बाद मकान पर कब्जा नहीं देने का आरोप:मेरठ में SSP से मिला परिवार, धमकी और मारपीट के साथ एक लाख रूपये मांगने की शिकायत

Oct 06, 2026 - 18:29
0
रजिस्ट्री के बाद मकान पर कब्जा नहीं देने का आरोप:मेरठ में SSP से मिला परिवार, धमकी और मारपीट के साथ एक लाख रूपये मांगने की शिकायत
मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी दीपक ने मकान की रजिस्ट्री होने के बावजूद कब्जा नहीं देने और विरोध करने पर धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। दीपक के अनुसार, उन्होंने विक्की सोनकर से मीनाक्षीपुरम स्थित आवासीय भवन का 2 मई 2026 को पंजीकृत बैनामा कराया था। उनका दावा है कि मकान की पूरी रकम का भुगतान कर दिया गया था। इसके बावजूद उन्हें मकान का कब्जा नहीं दिया गया। आरोप है कि कब्जा मांगने पर उनसे अतिरिक्त एक लाख रुपये की मांग की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने जब मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। दीपक के मुताबिक, 3 अक्टूबर को वह मकान पर दरवाजा लगाने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की और उन्हें वहां से भगा दिया। दीपक ने शिकायत में आरोप लगाया है कि दोबारा मकान पर आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और मकान पर कब्जा दिलाने की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User