रक्षा मंत्री से मिली लखनऊ की टीम:बाढ़ पीड़ितों की मदद, भूकंप और प्राकृतिक आपदा में किए राहत कार्यों की जानकारी दी
फैजुल्लागंज के बाढ़ पीड़ितों की निरंतर मदद कर रही सामाजिक संस्था टीम लखनऊ के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान टीम लखनऊ के अध्यक्ष मुर्तज़ा अली ने मंत्री को संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों से अवगत कराया। टीम लखनऊ ने देश के विभिन्न राज्यों में आई बाढ़, भूकंप और प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत एवं बचाव कार्य किए हैं। इनमें पंजाब में भारतीय सेना के साथ कर्नल राकेश कुमार के नेतृत्व में, हिमाचल प्रदेश में सेना के साथ, और उत्तर प्रदेश के बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर सहित लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ के दौरान किए गए कार्य शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)