गोंडा में मां बाराही देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु:महानवमी पर मंदिर से सड़क तक डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार, 17 थानों की पुलिस फोर्स तैनात

Oct 19, 2026 - 09:50
0
गोंडा में मां बाराही देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु:महानवमी पर मंदिर से सड़क तक डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार, 17 थानों की पुलिस फोर्स तैनात
गोंडा में शारदीय नवरात्रि की दुर्गा महानवमी पर सोमवार सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मुकुंदपुर स्थित 34वीं शक्तिपीठ मां बाराही देवी मंदिर में सुबह 5 बजे से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। मंदिर परिसर से लेकर सड़क तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइन में महिला और पुरुष श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सुबह 5 बजे से 9 बजे तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु मां बाराही देवी के दर्शन कर चुके थे। मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ कन्या पूजन भी किया गया। खैरा भवानी और काली भवानी मंदिर में भी भीड़ महानवमी के अवसर पर जिले के खैरा भवानी और काली भवानी मंदिरों में भी सुबह से भक्तों की भीड़ लगी है। श्रद्धालु नवरात्रि के आखिरी दिन मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और मां का आशीर्वाद ले रहे हैं। इन मंदिरों में भी कन्या पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कई जिलों और नेपाल से आते हैं श्रद्धालु शारदीय नवरात्रि के दौरान मां बाराही देवी मंदिर में सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां गोंडा के अलावा श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, अयोध्या, बाराबंकी और लखनऊ से भी बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु मां बाराही देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। 17 थानों की पुलिस फोर्स तैनात देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले के अलग-अलग मंदिरों पर 17 थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। महिला थाने की पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। मंदिरों की निगरानी सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से की जा रही है। वहीं, जिला पंचायत राज विभाग के सफाई कर्मचारी अलग-अलग मंदिरों में साफ-सफाई कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होने दी जाएगी: एसपी गोंडा के एसपी अभिषेक झा ने बताया कि सोमवार को शारदीय नवरात्रि का आखिरी दिन है। मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भक्त कन्या पूजन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। अलग-अलग कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User