रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को मारी टक्कर:मथुरा में एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती; चालक फरार
मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 10:30 बजे एक रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में ताहिर अली (48) की मौत हो गई, जबकि इस्लाम (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आकाश सीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ताहिर अली और इस्लाम स्कूटी से जा रहे थे। तांगा स्टैंड के पास उनकी स्कूटी की बस से टक्कर हो गई। सूचना पर सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।डॉक्टरों ने ताहिर अली को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। रविवार दोपहर शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस फरार बस चालक की तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)