रोहिन नदी के पुल से महिला ने लगाई छलांग:त्रिमुहानी पुल से कूदने की सूचना से हड़कंप, पुलिस तलाश में जुटी

Oct 06, 2026 - 12:26
0
रोहिन नदी के पुल से महिला ने लगाई छलांग:त्रिमुहानी पुल से कूदने की सूचना से हड़कंप, पुलिस तलाश में जुटी
महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में रोहिन नदी के त्रिमुहानी पुल से मंगलवार को एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी। एक व्यक्ति ने उसे कूदते देखा और तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की तलाश शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि महिला के बारे में जानकारी मिल सके। नदी में महिला की तलाश के लिए स्थानीय स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक महिला की पहचान और उसके कूदने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User