रोहित पासी बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नए अध्यक्ष:अमेठी में भादर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं, संगठन में लंबे समय से सक्रिय

Oct 12, 2026 - 08:41
0
रोहित पासी बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नए अध्यक्ष:अमेठी में भादर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं, संगठन में लंबे समय से सक्रिय
अमेठी में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बदलाव करते हुए नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। भादर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख रोहित पासी को भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। इस सूची में अमेठी समेत 16 जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम शामिल हैं। रोहित पासी भादर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं और संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि रोहित पासी के नेतृत्व में अनुसूचित मोर्चा और मजबूत होगा। इससे पार्टी की नीतियां लोगों तक पहुंचेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User