जौनपुर नगर पालिका की सड़कें अब कोड से पहचानी जाएंगी:दोबारा निर्माण दिखाकर भुगतान लेने की गड़बड़ी रुकेगी, पहचान में भी आसानी होगी

Oct 12, 2026 - 08:41
0
जौनपुर नगर पालिका की सड़कें अब कोड से पहचानी जाएंगी:दोबारा निर्माण दिखाकर भुगतान लेने की गड़बड़ी रुकेगी, पहचान में भी आसानी होगी
जौनपुर नगर पालिका परिषद की सड़कों को अब एक खास कोड से पहचाना जाएगा। इससे सड़कों की पहचान और उनकी जगह का पता लगाने में दिक्कतें खत्म होंगी। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के निर्देश पर इस पर काम शुरू हो गया है। नगर पालिका क्षेत्र में कुल 1236 सड़कें हैं। इनकी पहचान अभी मोहल्लों या आसपास के नाम से होती है। एक ही नाम की गलियां होने से कई बार भ्रम होता है। कोड व्यवस्था से यह परेशानी दूर होगी। सीआरओ अजय अम्बष्ट ने बताया कि जौनपुर में नगर पालिका के अलावा दूसरी एजेंसियों की भी सड़कें हैं। इसलिए नगर पालिका की सड़कों को अलग से यूनिक कोड मिलेगा। इससे शिकायत दर्ज कराने या मरम्मत की जरूरत बताने में आसानी होगी। यह नई व्यवस्था गड़बड़ी भी रोकेगी। एक ही सड़क का दोबारा निर्माण दिखाकर भुगतान लेने की धांधली अब नहीं हो पाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User