रोटावेटर की चपेट में आकर बच्चे का सिर कटा, मौत:जौनपुर में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरा, मां रोते-रोते हुई बेहोश

Oct 10, 2026 - 12:06
0
रोटावेटर की चपेट में आकर बच्चे का सिर कटा, मौत:जौनपुर में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरा, मां रोते-रोते हुई बेहोश
जौनपुर में रोटावेटर की चपेट में आए 8 साल के बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया। वह खेत में जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर बैठा था संतुलन बिगड़ने से गिरा। वहीं परिवार में चीख-पुकार मच गई। विशाल गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। वह अपने पिता विनोद सरोज के साथ परिवार में रहता था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे खेत में जुताई के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। घटना के बाद ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना बादशाहपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव की है। ट्रैक्टर से गिरते ही रोटावेटर की चपेट में आया मधुपुर गांव में शनिवार सुबह खेत की जुताई चल रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर पर बैठा विशाल अचानक नीचे गिर गया। वह संभल पाता, इससे पहले ही रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग खेत की ओर दौड़ पड़े। प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था विशाल मृतक की पहचान मधुपुर गांव निवासी विनोद सरोज के बेटे विशाल सरोज के रूप में हुई। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस उम्र में बच्चे स्कूल जाकर पढ़ाई और खेलकूद में समय बिताते हैं, उस उम्र में विशाल की दर्दनाक मौत से गांव के लोग भी गमगीन हैं। दो भाइयों और एक बहन में शामिल था मासूम विशाल अपने परिवार में दो भाइयों और एक बहन में शामिल था। उसकी अचानक मौत से परिजन सदमे में हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हर कोई इस हादसे पर दुख जता रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User