रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत:खेत की जुताई के दौरान हादसा, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
कानपुर के पड़री लालपुर गांव में खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है, कि किसान खेत में जुताई के लिए गया था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल किसान की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)