RRB NTPC में 3,548 पदों पर होगी भर्ती:मालगाड़ी प्रबंधक में 2,750 सबसे अधिक पद,आवेदन अंतिम 6 नवंबर

Oct 11, 2026 - 14:22
0
RRB NTPC में 3,548 पदों पर होगी भर्ती:मालगाड़ी प्रबंधक में 2,750 सबसे अधिक पद,आवेदन अंतिम 6 नवंबर
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना संख्या CEN 06/2026 के तहत स्नातक स्तरीय गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (NTPC) के 3,548 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 है। सबसे अधिक 2,750 पद मालगाड़ी प्रबंधक के हैं, जबकि वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट के 371, कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट के 300 और मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक के 127 पद शामिल हैं। ये पद वाणिज्य, ट्रेन संचालन, लेखा एवं प्रशासन विभागों में कार्य करने का अवसर देंगे। मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक के पद पर प्रारंभिक मूल वेतन वेतनमान स्तर-6 में 35,400 रुपये प्रतिमाह रहेगा। मालगाड़ी प्रबंधक, वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट और कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट के पदों पर प्रारंभिक मूल वेतन वेतनमान स्तर-5 में 29,200 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। इसके अलावा नियमानुसार भत्ते एवं अन्य सेवा लाभ दिए जाएंगे। आवेदन की तारीखें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 6 नवंबर रात 11:59 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 नवंबर है, जबकि आवेदन में संशोधन का अवसर 9 से 18 नवंबर तक मिलेगा। योग्यता एवं आयु सीमा आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी आवश्यक है। आयु सीमा 1 जनवरी 2027 को 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग, दिव्यांग एवं अन्य पात्र श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट, आरक्षण तथा परीक्षा शुल्क वापसी का लाभ मिलेगा। ऐसे होगा चयन चयन प्रक्रिया में पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1), दूसरे चरण में CBT-2 तथा आवश्यकतानुसार दस्तावेज सत्यापन एवं चिकित्सा परीक्षा होगी। कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट और वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टाइपिंग कौशल परीक्षा (CBTST) का प्रावधान है, जिसमें पात्र श्रेणियों को छूट दी जा सकती है। अभ्यर्थी विस्तृत अधिसूचना रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर देख सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही भर्ती संबंधी जानकारी लें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा कर लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User