वाराणसी में आज से 'श्री राम कथा':कथा वाचिका ऋचा मिश्रा सुनाएंगी राम चरित्र

Oct 11, 2026 - 14:22
0
वाराणसी में आज से 'श्री राम कथा':कथा वाचिका ऋचा मिश्रा सुनाएंगी राम चरित्र
वाराणसी के बरेका (BLW) स्थित रंगशाला में आज (11 अक्टूबर, रविवार) से भव्य नौ दिवसीय 'श्री राम कथा' का शुभारंभ होने जा रहा है। बीएलडब्ल्यू विजयदशमी समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस धार्मिक उत्सव में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका पूज्या देवी ऋचा मिश्रा जी अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को राम चरित्र का रसपान कराएंगी। कथा प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से शुरू होकर कथा विश्राम तक चलेगी। नौ दिवसीय इस श्री राम कथा के पहले दिन रविवार को 'शिव विवाह' के पावन प्रसंग का वर्णन किया जाएगा। इसके बाद सोमवार को 'राम जन्मोत्सव' और मंगलवार को प्रभु की 'बाललीला' की कथा सुनाई जाएगी। कथा को लेकर बरेका क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे वाराणसी के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। ये रहेगा 9 दिनों का पूरा कार्यक्रम: 11 अक्टूबर, रविवार: शिव विवाह 12 अक्टूबर, सोमवार: राम जन्मोत्सव 13 अक्टूबर, मंगलवार: बाललीला 14 अक्टूबर, बुधवार: पुष्प वाटिका, राम विवाह 15 अक्टूबर, गुरुवार: वन गमन 16 अक्टूबर, शुक्रवार: चित्रकूट, केवट चरित्र एवं भरत राम मिलन 17 अक्टूबर, शनिवार: सीता हरण - हनुमत चरित्र 18 अक्टूबर, रविवार: सुग्रीव मित्रता, बाली वध, लंका दहन 19 अक्टूबर, सोमवार: लक्ष्मण शक्ति, रावण वध भव्य आरती के साथ होगा दैनिक समापन आयोजन समिति 'बीएलडब्ल्यू विजयदशमी समिति' के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन कथा के उपरांत भव्य आरती की जाएगी और उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बरेका रंगशाला परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और पुण्य का भागी बनने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User