RTE के तहत 3076 बच्चों को मिली सहायता राशि:अम्बेडकरनगर में 1.53 करोड़ रुपये से ज्यादा भेजे गए, 200 अभिभावकों का भुगतान अटका
अंबेडकरनगर में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत जिले के 332 स्कूलों में पढ़ रहे 3076 बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों में सहायता राशि भेज दी गई है। यह राशि 5 हजार रुपये प्रति छात्र के हिसाब से कुल 1.53 करोड़ रुपये से ज्यादा है। अभिभावक इस रकम से बच्चों के लिए ड्रेस, जूते-मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग और दूसरी पढ़ाई की चीजें खरीद सकेंगे। RTE के तहत गरीब परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त प्रवेश दिलाया जाता है। अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें ऐसे बच्चों के लिए आरक्षित रहती हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. पूनम मिश्रा ने बताया कि 3076 छात्रों के अभिभावकों के खातों में सहायता राशि भेजी जा चुकी है। संबंधित स्कूलों को RTE के तहत पढ़ रहे बच्चों की फीस का भुगतान करने की प्रक्रिया भी विभाग ने शुरू कर दी है। जल्द ही स्कूलों के खातों में फीस की राशि भेजी जाएगी। विभाग के अनुसार, करीब 200 अभिभावकों के खातों में अभी 5 हजार रुपये की सहायता राशि नहीं पहुंच पाई है। बैंक खाते, आधार कार्ड और अन्य रिकॉर्ड से जुड़ी कमियों के कारण भुगतान में समस्या आई है। BSA कार्यालय इन कमियों को दूर करने में लगा है। अधिकारियों का कहना है कि गड़बड़ी ठीक होते ही बाकी अभिभावकों को भी सहायता राशि भेज दी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)