RTI एक्टिविस्ट ने मनाया 21वां स्थापना दिवस:लगातार चौथी बार आयोजन, भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया

Oct 14, 2026 - 14:35
0
RTI एक्टिविस्ट ने मनाया 21वां स्थापना दिवस:लगातार चौथी बार आयोजन, भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया
कुशीनगर में जन सूचना क्रांति दल (आरटीआई एक्टिविस्ट) ने सोमवार को 2 बजे सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 का 21वां स्थापना दिवस मनाया। जिला पंचायत सभागार में हुए इस कार्यक्रम में आरटीआई कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्यालय पर जागरूकता यात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आरटीआई के प्रति जागरूक करना, सरकारी कामों में पारदर्शिता लाना और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना था। राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष देवेश मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव और मजदूर नेता शिवाजी राय बतौर अतिथि शामिल हुए। वक्ताओं ने आरटीआई को लोकतंत्र की मजबूती का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देता है, जिससे प्रशासन जवाबदेह बनता है। कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों पर मिलकर काम करने की अपील की गई। इस मौके पर समाजसेवी अकबर अली, रामभवन राव, देश दीपक मिश्रा, विचित्र नारायण सिंह, अवनीश पासवान, आनंद कुमार श्रीवास्तव, बुजुर्ग नारायण सिंह, स्वामीनाथ यादव, धर्मराज यादव, विजय बहादुर कुशवाहा और मनोज कुमार राव समेत कई लोग मौजूद थे। डॉ. फख्रे आलम ने संचालन किया, आयोजक अरुण सिंह ने आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User