रुदौली में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर:15 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, विधायक ने सपा को घेरा

Oct 14, 2026 - 18:38
0
रुदौली में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर:15 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, विधायक ने सपा को घेरा
अयोध्या के रुदौली ब्लॉक मुख्यालय पर संकल्प सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत नौ से 15 अक्टूबर तक चलने वाले सात दिवसीय शिविर में बुधवार दोपहर बाद बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल के माध्यम से लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ के बारे में बताया। खासकर महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर का उद्देश्य जानकारी के अभाव में पात्र लोगों को योजनाओं के लाभ से वंचित होने से बचाना है। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनकर उन्हें आवश्यक जानकारी भी दी गई। समाजवादी पार्टी पर भी टिप्पणी की कार्यक्रम में दोपहर बाद पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करने की अपील की। अपने संबोधन में उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि असली समाजवादी वे हैं, जिन्होंने समाजवादी पार्टी को बनाया था। उन्होंने 311 के सवाल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस समय सरकार ने जवाब दिया था, जबकि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने संबंधित व्यक्ति को मंत्री पद से बर्खास्त करने का काम किया था। विधायक ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे लोगों तक पहुंचती है और पात्र परिवारों को लाभ लेने में मदद मिलती है। इस दौरान तहसीलदार विजय गुप्ता, खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि शिवगोविंद पांडेय, किशोरी लाल भारती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User