रूदौली विधायक का एडिटेड वीडियो पोस्ट करने पर FIR:पत्रकार पर गलत जानकारी देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Oct 06, 2026 - 12:10
0
रूदौली विधायक का एडिटेड वीडियो पोस्ट करने पर FIR:पत्रकार पर गलत जानकारी देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या रुदौली विधायक रामचंद्र यादव का कथित रूप से एडिट किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने पत्रकार अमरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। विधायक की प्रतिष्ठा धूमिल करने और भ्रामक तरीके से वीडियो प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए राजेश कुमार ने रुदौली कोतवाली में तहरीर दी थी। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य 6 अक्टूबर मंगलवार को बताया कि 5 अक्टूबर को तहरीर मिली थी जिसके आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। तहरीर के मुताबिक, चार अक्टूबर को रुदौली तहसील सभागार में दुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। बैठक की अध्यक्षता विधायक रामचंद्र यादव ने की थी। आरोप है कि इसी कार्यक्रम से संबंधित विधायक का वीडियो अमरजीत सिंह, ब्यूरो चीफ अयोध्या, ने अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रसारित किया। तहरीर में कहा गया है कि वीडियो को एडिट कर विधायक के दृश्य पर दिल का चिह्न लगाया गया और उसे आपत्तिजनक एवं भ्रामक तरीके से सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो को जानबूझकर इस तरह प्रसारित किया गया, जिससे विधायक की सार्वजनिक छवि और प्रतिष्ठा प्रभावित हो तथा लोगों के बीच उनके संबंध में गलत धारणा बने। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस संबंध में अमरजीत सिंह से पूछताछ करने पर उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पत्रकार अमरजीत सिंह ने कहा कि उनके द्वारा फेसबुक पर पोस्ट जरूर डाली गई थी, लेकिन उसमें कोई आपत्तिजनक बात नहीं लिखी गई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें मुकदमा दर्ज होने की जानकारी नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User