एमएलसी चुनाव में आज नामांकन का आखिरी दिन:भाजपा-सपा समेत 14 भर चुके हैं पर्चे
मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीट के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। सोमवार को भाजपा, सपा समेत 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। आज भी प्रत्याशियों की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों सीटों पर चुनाव मैदान में प्रत्याशियों की स्थिति साफ होगी। भाजपा से शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा और स्नातक सीट पर दिनेश गोयल ने सोमवार को नामांकन किया। वहीं, सपा से शिक्षक सीट पर हापुड़ के नितिन तोमर और स्नातक सीट पर प्रमेश सिंह ने पर्चा भरा। शिक्षक सीट पर चार निर्दलीय ने भरे पर्चे
रिटर्निंग ऑफिसर एवं अपर आयुक्त अमित सिंह ने बताया कि स्नातक निर्वाचन के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल और सपा से प्रमेश सिंह ने नामांकन पत्र जमा किया। शिक्षक निर्वाचन के लिए भाजपा से श्रीचंद शर्मा और सपा से नितिन तोमर ने नामांकन किया। शिक्षक सीट पर निर्दलीय स्वराज पाल, कुलदीप मलिक, सुशील कुमार और हरकेश सिंह ने भी पर्चे दाखिल किए। स्नातक सीट पर चार निर्दलीय
स्नातक निर्वाचन के लिए निर्दलीय उम्मीदवार विनय त्यागी, विक्रांत वशिष्ठ, राहुल कुशवाहा और दुष्यंत ने नामांकन पत्र जमा किया। आज नामांकन का आखिरी दिन होने के कारण दोनों सीटों पर कुछ और प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल होने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)